सोशल सेल्फी--डर के आगे जीत है
नमस्कार दोस्तो आज हम लेकर आये है आपके लिये आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपने डर को काबू मे कैसे करे इस पर ब्लॉग की एक श्रखंला जो सिर्फ आप के लिये ले कर आया हूँ। जहाँ से आप कुछ सीख ले सके और अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सके।
मैं आप से वादा करता हूँ की आपको अपने हर मोटिवेशनल ब्लॉग से आप को positive सोच और आपको खुद पर भरोसा करना सीखा सकू।
चलिये शुरू करते है आर्टिकल--
आज हम जिस दौर मे है बहुत भाग दौड़ भरी जिंदगी है कॉम्पटीशन का लेवल बहुत ही बढ़ गया है।इस कॉम्पटीशन भरी भाग दौड़ मे हम भी लगे है।
कोई इस मे जल्दी जीत जाता है किसी को सफल होने मे बहुत समय लग जाता है। और कोई तो कॉम्पटीशन का सामाना करना ही नही चाहता है उससे भागता रहता है हमेशा पर कब तक भागते रहोगे उसका सामना करना ही पड़ता है और जब कॉम्पटीशन का सामना होता है तो हमारा जो डर है वो हम पर हावी हो जाता है और हम कॉम्पटीशन मे फेल हो जाते है।
ये फेल होने का डर हमेशा हर किसी के दिमाग मे रहता है कोई इस डर को जीत जाता है और कोई इस डर को पलता है जीवन भर और हमेशा डर के सहम के रहता है।
उसको लगता है कि अगर मैं कुछ अलग सोचता हूँ तो मै गलत हूँ पर मेरे भाई मैं उनलोगों से कहना चाहता हूँ जिनको लगता है कि वो कुछ अलग है वो जो सोचते है वो आप के फ्रेंड नही सोचते ऐसा क्यों ।
ऐसा इसलिए क्योंकि आप कुछ अलग करने के लिये बने हो आप जीनियस हो।पर आप को मौका नही मिल रहा है कि अपनी जीनियस पन को साबित कैसे करू।
और मौका 'खुद' तो चल कर आएगा नही उसको आप को खुद बनाना होगा ।
दोस्तो जब तक आप दूसरों की परवाह करते रहेंगे हमेशा ये सोचेगे की मैं जो करूँगा उसपर लोग क्या कहेंगे तो फिर आप को इस कसमकस से निकलना होगा।
ये जिंदगी आप की है आप जब अपने पसंद के कपड़े ,मोबाइल, बाइक ,चश्मा तक अपनी पसंद का रखते हो । आप तब नही घबराते की लोग क्या सोचेंगे तो कैरियर चुनते हुऐ इतना क्यों सोचते हो। लोगो की परवाह क्यों।
अपने डर पर काबू पाने के लिये आपने गोल को बार-बार सोचना होगा और अपने मन मे बार बार दोहराना होगा। मुझे ये करना है बस करना है
हमेशा एक लिस्ट रखिये लिख कर अपने पास या दिमाग मे की मुझे आज ये..ये काम आज करना है। ये छोटे-छोटे स्टेप आप को हमेशा पॉजिटिव रखेगी। और आप को अपने काम पर फोकस करने की शक्ति देती रहेगी।
आप जो करना चाहते है उस काम पर बस सब भूल के फोकस करिये। बस ये सोचिये अभी नही तो कभी नही।
सोचिये की आप के पास तो सुख सुविधा है तब भी आप निगेटिव सोच रखते है उनका क्या जिनके पास कुछ नही होता है फिर भी वो कामयाब होते है।
जिन लोगो के पास आंखे नही वो क्या जीना छोड़ देते है जिन लोगों के पास हाथ नही वो क्या जीना छोड़ते है नही... वो जीते है और कामयाब भी होते है
दुनिया सलाम ठोकती है आप को भी दुनिया सलाम ठोकेगी बस अपनी इज्जत करो अपने काम से प्यार और लोगो की परवाह करना छोड़ दो।
देखना आप खुद को सलाम ठोकोगे.और दुनिया भी आप को सलामी देगी।
बस आप को जिद्दी बनाना है बस
थैंक्यू
जय हिंद
जय भारतीय
जय हिंद
जय भारतीय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें