सोशल सेल्फी---- friendship डे .....की
दोस्तो आप सभी को फ्रेंडशिप डे की बहुत बहुत शुभ कामनायें...आज कुछ बाते हम फ्रेंडशिप पर करेंगे .. दोस्त क्यों खास होते है। वो क्यों हमको अपने जीवन का एक हिस्सा लगने लगते है। दोस्त हमारा दूसरा मन है।
जहाँ आप खुल के अपनी बात रख सकते है बिना डरे और बिना सोचे।
जहाँ दोस्ती मे अपनी बात को सोच समझ के रखा जाता है वो दोस्ती नही समझौता है।
दोस्ती तो होती है जहाँ कोई सवाल न करना पड़े और दोस्त खुद ही समझ जाये दोस्त की परेशानी ।
दोस्ती वो रिश्ता है जिस को हम खुद चुनते है वो भी अपने दिल की सुन के।
"दोस्ती सवाल नही करती वो हर सवाल का जवाब है"
फ्रेंडशिप डे तो हर उस दिन हो जाता है जब अपना कोई दोस्त कामयाब हो जाता है।
फ्रेंडशिप डे तो हर उस दिन हो जाता है जब अपना कोई दोस्त कामयाब हो जाता है।
फ्रेंडशिप डे तब मनती है जब अपने दोस्त को गलत बात पर टोकते है। वही है अपना फ्रेंडशिप डे।
आज हम फ्रेंडशिप डे तो माना लेंगे पर यहाँ फ्रेंडशिप डे खत्म नही होगा ।
हर रोज फ्रेंडशिप डे होगा उन सभी दोस्तों के लिये जो हम को हर बला और परेशानी को पहले से देख हम को सही सलाह देते है कि "बेटा ये न कर पछतायेगा"
बचपन से लेकर जवानी हर मोड़ पर साथ निभाये वो दोस्त है। चाहे वो पास हो या न हो।
जो हमेशा यादो मे आये वो दोस्त है क्योंकि वो मेरा दोस्त है
चलिये हम उन सभी दोस्तों को थैंक्यू बोले जो किसी न किसी रूप मे कभी न कभी हमारी मदद हो या अपनी यारी कुर्बान की हो
अपने हर उस दोस्त को थैंक्यू बोलो जो आप के दिल मे कुछ अच्छी यादे छोड़ गये।
"थैंक्यू मेरे दोस्त बोल के देखो"
फ्रेंडशिप डे को कंप्लीट करे अपने दोस्त को thank u बोल के....
फ्रेंडशिप डे को कंप्लीट करे अपने दोस्त को thank u बोल के....
जय हिंद
जय दोस्ती
जय दोस्ती

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें