आत्मनिर्भर कैसे बनेगा भारत ?
भारत के प्रधानमंत्री जी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम सम्बोधन मे कहाँ की भारत देश को अब कोरोना संकट से निकलते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। कोरोना काल मे लगभग 2 महीने से ज्यादा समय तक देश की आर्थिक गतिविधियों को बंद रखा था।
दोस्तो आत्मनिर्भरता भारत के आम लोगो ने पहले ही सीख रखी है। पर इस corona virus महामारी ने गरीब,मजदूर, मीडिल class लोगो के बचत को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

अब भारत खुल रहा है। "unlock" के नये नारे के साथ।
अब जब कि भारत के हर बाजार लगभग खुल चुके है। और corona का कहर भारत देश मे बढ़ता जा रहा है। अब हम 2 लाख से ज्यादा corona virus से संक्रमित वाला देश बन चुके है। और आने वाले समय मे अमेरिका को भी corona संक्रमण मे पीछे छोड़ने की स्थिति मे आ जाएंगे।
इस परिस्थिति मे भारत सरकार का लोगो को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास एक "मास्टर स्ट्रोक" जैसा लगता है।
इस corona बीमारी से खुद ही लड़ो, काम धन्धा खुद ही पैदा करो,कर्ज लो और आत्मनिर्भर बनो यही सरकार का नारा है।
बहुत से कंपनियों के लिऐ आत्मनिर्भर बनना अपने बिजनेस को पंख लगाने जैसा है। मैं बात कर रहा हूँ Network Marketing Industry की।
आप देख रहे होंगे कि MLM कंपनी के सभी associate social site पर स्वदेशी अपनाओ का दम भर रहे है साथ ही अपनी कंपनी से जुड़ने का न्योता भी लोगो को दे रहे है।
साथ ही अपनी कंपनी के products को प्रयोग करने का अपील कर रहे है। दोस्तो आज भारत देश मे मौजूद अधिकतर MLM कंपनियों के products जरूरत से ज्यादा आम traditional market से महंगे है
आयुर्वेद के नाम से या Quality के नाम पर। अगर इस सभी MLM कंपनियों को सही मे खुद के प्रॉफिट से ज्यादा देश से प्रेम होता तो इनके products इस कोरोना काल मे आम लोगो के बजट के हिसाब से products लेकर आते पर ऐसा नही हुआ।
लेकिन इन सभी ज्यादातर mlm कंपनियों ने आत्मनिर्भर के नाम पर अपनी दुकान चलाना है। और खूब प्रॉफिट कमाना है।
गरीब और आम लोगो को अपने प्रॉडक्ट सस्ते करके उनको फायदा नही पहुँचाना है।
बस थोड़ी उम्मीद सरकार से थी पर सरकार सभी को उनके हाल पर छोड़कर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है।
सरकार यह बोल सकती है कि हमने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है पर वो सिर्फ एक लोन ऑफर मेला बन कर रह गयी है।जिसको पढ़े लिखे लोग तो ले भी लेंगे पर जिनको पढ़ना लिखना भी नही आता है कागजी काम करना नही आता है वो कैसे इस लोन का लाभ उठा सकते है सोचने वाली बात तो है।
देश के गरीबो ,मजदूरों जिनको पढ़ना लिखना नही आता उनको सीधे पैसे की मदद चाहिए।पर सरकार ने सभी के लिये लोन मेला लगाया है लोन लो और आत्मनिर्भर बन जाओ।
TSR संपादक - सूरज जी
लेख - व्यंग




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें