सोशल सेल्फी---- जम्बो vs चीकू
दोस्तो आज हम सोशल सेल्फी मे बात करगे सबसे ताजा मुद्दा कुंबले और विराट विवाद का ।
कैसे एक जम्बो की विराट लैंडिंग हो गयी । श्री कुंबले जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । एक कप्तान के पसंद का काम न करने पर।
विराट कोहली एक ग्रेट batsman इस मे कोई शक नही क्या वो वाकई एक अच्छा टीम manger भी ये देखना बनता है। टीम manger से मतलब है सभी को एक साथ जोड़ के रखना क्या कर सकते है ये देखना दिलचस्प होगा।
अनिल कुंबले (जम्बो फाइटर)- अनिल भाई इंडियन क्रिकेट के असली फाइटर है। वो देश को जिताने के लिये आखिर तक लड़ने वाला प्लयेर थे। कभी न हार मनना उनका जुनून था। जो प्लयेर अपनी जबड़ा तुड़वा के बाद भी अपने टीम के लिये बॉलिंग कर सकता है और टीम की जरूरत को महत्व देता हो उस प्लयेर को आप किया बोलेंगे।
कुंबले sir एक मजबूत इंसान के साथ एक पढ़े लिखे समझदार प्लयेर उस टीम मे थे जिस मे सचिन,गांगुली, द्रविड़, लक्ष्मण और वो खुद एक लेजेंट टीम बनाते थे।
उस दौर मे अपनी टीम की बॉलिंग पूरी तरह से कुंबले पर ही निर्भर थी। और वो कभी निराश नही किये।
ये वो दौर था जब हमारे पास तेज गेंदबाजो की बहुत कमी थी। हमारे पास कुंबले और हरभजन और जहीर के रूप मे यही विकल्प उपलब्ध थे।
उसमे कुंबले सबसे सीनियर और सब को सिखाते हुए एक टीम को बनाया।
2008 मे जब हरभजन और साइमंड "मंकी विवाद" हुआ तो उस समय कुंबले ही टीम के कप्तान थे और उस समय जो समझदारी से टीम का नेतृव उन्होंने किया और जो मैनजेमेंट स्किल दिखाया वो कमाल का था।
जो मैनजेमेंट स्किल उन के पास था वो उस दौर मे क्या आज भी 2017 मे भी नही है टीम मे।
अनिल कुंबले मे जो लड़ने की कला थी वही वो टीम को देना भी चाहते होंगे क्योंकि वो मेहनत और नियम के पक्के प्लयेर थे वही वो टीम को देना चाहते थे
पर हमारे कप्तान जी उन का कुछ ज्यादा हस्तछेप टीम मे पसंद नही आया वो असहज होने लगे।
चैपियन ट्राफी का फाइनल इस का ताजा उदाहरण है
कुंबले टॉस जीत के बैटिंग करवाना चाहते थे पर कोहली कुछ ज्यादा बोल्ड करना चाहते थे उन्होंने फील्डिंग ली और परिणाम आप के सामने है।
अनिल कुंबले जैसे लेजेंट का इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देना भारत के क्रिकट के लिए शुभ नही है।
वो जो cricket के मैदान मे लड़ने की आग और खुद का विदेश दौरे का अनुभाव जो देना चाहता थे अब वो नही दे पाएंगे।
विराट को एक ही बात बोलना चाहूँगा अपने अंदर थोड़ा ठहराव लाओ।
शक्ति हमेशा साथ नही रहती बुद्धि हमेशा साथ देगी आप का ।
अनिल कुंबले सर ग्रेट लेग स्पिनर के ग्रेट कोच और ग्रेट टीम manger भी है।
सैलूट सर जी मेरा आप को
सैलूट सर जी मेरा आप को

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें