सोशल सेल्फी-- निराशा से कैसे निकले
आप बहुत जल्दी निराश हो जाते है ऐसा क्यों होता है और कैसे खुद को निकाले इस निराशा से आइये सीखे .......
नमस्कार दोस्तो मैं आपका दोस्त 'सूरज जी' आज मैं आप के लिये लाया हूँ नया आर्टिकल जो आपको मोटिवेट जरूर करेगा । आपको निराशा से लड़ने मैं
चलिये शुरू करते है आर्टिकल आपने देखा होगा जब आप कोई नया काम शुरू करते है तो आप मैं बहुत ही ज्यादा जोश होता है आप बड़े ही दिल से उस काम को करते है जैसे-जैसे समय बीतता है वो जोश निराश मे बदल जाता है। ऐसा आखिर क्यों होता है चलिये पड़ताल करते है फिर .... समझाने के लिये एक उदाहरण लेते है। ... जैसे हमने YouTube पर कोई वीडियो देखा उस वीडियो मैं कैसे फेसबुक पेज से earning हम कर सकते है वो भी घर बैठे ये हमने उस यूट्यूब वीडियो से सीखा...
फिर हम सोचने लगे अगर हम भी एक फेसबुक पेज बनाये और उस पेज पर कविताये और प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न और उसके सलूशन पोस्ट करे तो हमारा पेज भी एक लाख लाइक्स को पार कर जाएगा और उससे फेसबुक हमारे पेज पर अपने विज्ञापन देगा और हमारी बहुत होगी इनकम होगी।
जब और 2लाख ज्यादा लाइक्स पेज को पार कर जायेगा तो बड़ी --बड़ी कंपनियां अपना प्रचार करने के लिये हमको पैसा देगा की हम उनके प्रोडक्ट का प्रचार करे।
और इन सब से हमारी इनकम बहुत बढ़ जायेगी और हम 50 से 60 हजार महीना कमा पाएंगे।
तब मैं एक बाइक लूंगा और अच्छे अच्छे कपड़े पहन सकता हूँ।
ये क्या न जाने कितनी बाते हम उस वीडियो को देख के खुद के लिये सपने देखने लगते है।
जबकी हकीकत मैं उस समय आप न फेसबुक पेज बनाया था । न ही कविता लिखी होगी।
फिर जब आप उन सपनों से बाहर आते है और कुछ समय तक खयाली पुलाव पकाने के बाद हकीकत मैं जब फेसबुक पेज बनाते है मेहनत करते है कविता लिखते है और कॉम्पटीशन पेपर के प्रश्न और सलूशन पोस्ट करते है फिर जब कुछ दिन उस पेज पर काम कर लेते है और देखते की जो आपने सोचा था की एक लाख लाइक्स पेज पर आ जायेंगे और आप का पेज खूब चल निकलेगा ।पर जब आप हकीकत देखते है कि एक लाख लाइक्स क्या यहाँ 500 लाइक्स बहुत मुश्किल से हुआ है तो आप निराश हो जाते है।
और फिर सोचने लगते है कि जो मैंने सोचा वो क्यों नही हुए और आप निराश हो जाते है।
तो ठहरिये भाई साहब यही से तो आप गलती करना शुरू करते है जहाँ आपको लग के काम करना चाहिये वहाँ आप सोचते रहते है सोचने से कुछ नही होता है काम करने से होता है जो सपना आपने देखा उस वीडियो के माध्यम से उसको सच करने के लिए आप को सिर्फ एक काम करना है वो है जो आप कर रहे है उस काम पर पूरा फोकस और खूब मेहनत करनी होगी। औरतब आप देखेगे की जो आप ने सपना बुना वो हकीकत मे सच होगा। बस खुद पर भरोसा और उस काम मे ईमानदारी बनाये रखे आप को अपने सपने पूरे करने से कोई भी नही रोक सकता है।
और कोई रोक सकता है तो वो आप खुद ही है तो दोस्तो सोचना छोड़िये जो सोचा है उस काम को मेहनत से करिये।
आप निराश तभी होते है जब किसी काम को लेकर आप ख्याली पुलाव बना लेते है और जब हकीकत मैं वो काम करते है और वो खयाली पुलाव सच नही होता तो हम तुरंत निराश हो जाते है।
अगर उस ख्याली पुलाव की सच करना है तो लग जाइये उस काम पर जी...जान से देखियेगा आपका सपना जरूर सच होता है बस एक शर्त काम बस काम सपने को पूरा करने के लिये...
थैंक्यू दोस्तो अगले आर्टिकल मे कुछ नये मोटिवेशनल बाते होगी।
जय हिंद
जय भारतीय
जय हिंद
जय भारतीय


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें