चुनाव की सेल्फी पार्ट -3

दोस्तों हम इस आर्टिकल के माध्यम से चुनाव मैं मुद्दों को छोड़ के हो रही बाकी सभी राजनीति बातों के बारे मैं बात कर रहे है जो की मैंने आखिर के मेरे दो आर्टिकल मैं बात की।
चुनाव की सेल्फी पार्ट -3
अब हम आज की और पहले से चली आ रही राजनीति मैं बाहुबली नेता और वंशवाद पर बात करेगे।
राजनीति को हम एक समाजसेवा की तरह मानते है पर जब वही समाजसेवा एक बाहुबली गुंडा नेता बन के ये बोले हम तो आप की सेवा करने आये है तब आप को कैसा लगेगा. ?
उसी तरह जब किसी नेता का बेटा जो १० वी भी पास ना किया हो और वो राज्य मै बहुत ही अहम् पद पर हो।
सोचिये यहाँ आम लोग आईएएस और PCS बनाने के लिए 24 घण्टो मै 20 पढता हो रात दिन मेहनत करता हो तब भी वो सफलता को जल्दी छू भी नही पाता। पर किसी नेता का बेटा राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है वो भी बिना सालो पसीना बहाये।
कितना अंतर है हमारी और उन की मेहनत मै.........
बाहुबली नेता --
ये होते तो गली के गुन्डे ही होते है पर ज्यादा गुंडागर्दी करने पर नाम और ईनाम मिलता वो है ''नेतागिरी ''का ऐसा किस लिए होता मुझे तो पता ऐसा क्यों होता है ।
पर जब मै लोगो से बात करता हूँ वो मेरे प्रश्न का उत्तर कुछ इस तरह देते है की बाहुबली नेता गरीबो का हीरो होता है लोग उस को फॉलो करते है एक बहुत बड़ा इम्पेक्ट पड़ता है वहाँ जहाँ का वह हीरो है.
ठीक है कुछ बाहुबली रॉबिनहुड हो सकते है गरीबो के पर सभी ये मै तो नही मान सकता हूँ।
कानून की नजर से बाहुबली-
- एक छठा हुआ गुंडा होता है और उस पर कई केस चल रहे होते है जैसे -- रेप के ,फिरौती के, किडनैपिंग धमकाना ,कत्ल करना बहुत लंबी लिस्ट है भाई ये तो।
- सोचिए जरा ये खुबिया है बाहुबली जन लोकप्रिय नेता जी के और हम इन को वोट करते है 5 साल मे एक बार पूरा लाइसेन्स देते है ये सब पुरे 5 साल करने की। ...
परिवारवाद वाले नेता ----
- ये तो लाइसेंस ले के ही पैदा होते है हम पर राज करने को एक विरासत मेहनत करे दूसरा फल खाये बाप की मेहनत बेटा मिठाई खाये। चाहे उस मै अपने पिता वाली मेहनत करने और करिश्माई बात ना भी हो तो भी बड़ा नेता ही बनेगा।
- अब सोचने वाली ये बात है की हम क्या चुने बाहुबली नेता या परिवारवाद वाली पार्टी जो भी चुनेगे इन दोनों से तो पहले इन को अपना खजना भरना होगा फिर कुछ और -
- अगर आप आप वोट देते है तो कुछ विचार जरूर कर ले इसी मुद्दे पर और फिर अगले भाग मे कुछ अजब गजब बाते ले के आऊंगा इसी मुद्दे पर।
जय हिन्द
जय भारतीय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें