सोशल सेल्फी-- जन्माष्टमी स्पेशल


नमस्कार दोस्तों आप सभी को सबसे पहले जन्माष्टमी की ढेरो बधाई हो। कृष्ण जी का नाम सुनते ही आप सभी को शरारत नटखट चंचल स्वाभाव वाले बालक का चित्र आप के दिमाग मे घूमने लगा होगा।


 
ये सभी गुण हम अपने बच्चो मे देखते है उनको नंद गोपाल की संज्ञा देते है। वैसे सभी बच्चो मे ईश्वर का अंश होता है ऐसा भारतवर्ष मे माना जाता है। आज हम  भगवान कृष्ण जी की बात करेंगे और उनके द्वौरा किये लीला और पूरी दुनिया को भगवत गीता का उपदेश दिया उसकी चर्चा होगी। भगवान कृष्ण जी ने तो बचपन से ही अपने गुण को प्रदर्षित करने लगे थे। कृष्ण जी ने अपने ग्राम वासियो की रक्षा के लिए गौवर्धन पर्वत को अपने उँगली से उठाया सिर्फ सभी गांव वालों की रक्षा के लिये. कालिया नाग को यमुना से भगाया सभी की सुरक्षा के लिये यमुना को जहर से मुक्ति दी।

आज का समय--

जैसे कृष्ण जी ने अपनी छोटी उंगली से पर्वत को उठाया था सभी की रक्षा करने के लिये ठीक वैसे ही आज का समय बन चुका है यहां तो भगवान श्रीकृष्ण जी नही आएंगे पर जो उन्होंने उस समय किया यहाँ वही हम को भी करना है इस कलयुग मे यहाँ हमको  कृष्ण जी से सीख लेना है क्योंकि आज की समस्याए किसी गोवर्धन पर्वत ही समान बड़ा है हम को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और उसे उठाना होगा।
बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है ये गोवर्धन पर्वत समान बड़ी समस्या है इस पर्वत को हम युवा लोगो को स्टार्टअप जैसे प्लान को अपना कर रोजगार को पैदा करना होगा।

socialselfi89

गीता ज्ञान--

भगवान कृष्ण  ने भागवत गीता जैसा उपदेश भरा ज्ञान अर्जुन को दिया वो पूरी दुनिया के लिये सफल जीवन को जीने के लिये बहुत ही सार्थक ज्ञान है.

कुछ महत्वपूर्ण बातें


शरीर नश्वर  है इस का मोह न करकर्म करो फल की इच्छा न करोक्या ले कर आये थे क्या ले कर जाओगे 


  • ये गीता का अतिमहत्वपूर्ण बाते है जो भगवान श्री किशन कन्हिया ने हम सभी को बताई अगर हम इन बातों को अमल करें तो न कभी मन मे पाप आयेगा न हम असफल होंगे 
  • सभी धर्मों ,जातियों ,महिलाओ का कभी निरादर नही करेंगे और उनका सम्मान करेंगे.
  • कृष्ण जी ने अपने बाल लीलाओ से सभी का दिल जीता है। वो भारतवर्ष और दुनिया के तमाम लोगों के दिलो मैं बस्ते है जिन को राधेगोविंद से प्रेम है।


इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ उनकी लीला और गीता ज्ञान से हम क्या सीखे ये दिखाने का छोटा प्रयास है ।

आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जय हिंद
जय भारतीय


टिप्पणियाँ

Most Popular

चुनाव की तैयारी 2019!

सोशल सेल्फी---- जम्बो vs चीकू

सोशल सेल्फी-- निराशा से कैसे निकले