सोशल सेल्फी-- हैप्पी इंडिपेंडेंस डे की




नमस्कार दोस्तो आप सभी को आजादी के 70 साल होने का जश्न मुबारक हो।

हमारा देश आज 70 साल का हो गया इन 70 सालो मे देश ने बहुत सी खुशियां और गम दोनों देखे।
करवा चलता रहा जंगे देखी भारत के अंदर हुई जंगे देखी पर देश न रुका पता है क्योंकी भारत को हम अपनी माँ समान मानते है और हम सब उनकी संताने।

घर मे कुछ भी खिट-- पिट  होती पर जब बात परिवार की आती है तो हम एक हो जाते है वैसे ही अपना भारत देश इन 70 सालो मैं परिस्थिति कैसी भी लोग मिल के अपने भारत देश के साथ थे।
क्या हिन्दू क्या मुस्लिम क्या सिक्ख क्या पारसी ,जैन, ईसाई सब मिल सामना किये और देश को एक ताकत दिये।

आजदी के हीरो सभी के अलग अलग हो सकते है पर देश को समान सभी देते है।
बचपन मे हम एक गाना हम सीखाया जाता था वो गाना था--

"हम लाये तूफान से कश्ती निकाल के
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के"

ये हम सभी परफॉर्म करना होता था स्टेज पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को । वैसे गाना तो पुराना है पर बात इस की दमदार है आजादी तो बहुत ही संघर्षो के बाद ही मिली है।

न जाने कितनी कुर्बानिया दी यहाँ पर मै सभी की बात नही कर पाऊंगा पर भगत सिंह जो 23 उम्र मे देश के लिये फाँसी पर लटके उनको तो आप नही भूल सकते क्यों लटके कुछ तो करण होगा न उनको तो वो कारण जलियावाला बाग ने दिया ।
खुल के देश को खुद को सौपने का ।


''चंद्र शेखर आजाद जी ने  क्यों खुद को गोली मारी  वो स्वभिमानी थे खुद  को गोली मार कर भारत की मिट्टी मैं मिलना पसंद किया। किस लिये लड़े हमारे लिये देश को शहीद हो गए''


सुभाष बोस जी पागल थे कि दूसरे देशों से मदद मांगी की भारत की आजादी की लड़ाई मे अपनी सेना से सुभाष बाबू जी का मदद करे हिटलर तक पहुच गये किस लिये हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए।
गांघी जी  खूब भूखे रहे देश के लिये सूती कपड़े और स्वदेशी पर जोर दिया अहिंसक आन्दोल किये सिर्फ आज जिस भारत मे हम जो इस आर्टिकल को आराम से घर  पर लेट के या कुर्सी पर बैठ के पढ़ रहे इसी आजादी के लिये।

आजादी की कहानियां बहुत है दोस्तो पर मैं तो कहानियां सुनने के लिये ये आर्टिकल नही लिखा।
बस एक चीज खुद को हमेशा बताना ये आजादी बहुत मुश्किल से मिली है बस थोड़ी सी इज्जत करो  ज्यादा नही तो कुछ तो रिसपेक्ट दे सकते है।

अपनी लाइफ खुल के जियो बिदास बस जब कुछ नया करने का idea माइंड मे आ जाये तो उसको इम्प्लीमेंट करो जो तुम को बदले ही साथ ही तुम दुसरो को मौका दे सको और देश को तुम कुछ दे सको।
डर को दिमाग से निकाल के अपने idea पर काम करो

जब तुम लोगो को काम देना शुरू करोगे तब तुम देश को कुछ दे पा रहे हो  ऐसा आप समझ सकते हो।
और टैक्स तो हम देते है ही सरकार को ऐसा आप मान सकते हो की हम देश हित मे योगदान कर ही रहे है।



  • भारत युवा देश है हम बस एक ही चीज सीखनी होगी अनुशासन ।
  • अनुशासन आप को बनता है और आप बनोंगे तो देश को भी बनाओगे।
  • सब मिल के रहेगे तो देश को मजबूती मिलेगी। सब भारतीय धर्म को मानेगे  तो कोई धर्म और जाति को लेकर कोई भी दंगा नहीं होगा। 
  • जब सब की पहचान इंडियन होगी तो कोई किसी से नफरत नहीं करेगा यही हमारे आने वाले  युवा शक्ति को सीखना होगा। 
  • दोस्तो कुल मिलाकर मुझे तो बस यही कहना है अगर युवा भारत को अनुशासन के साथ सरकार की सही दिशा मिलती है देश को बुलैट ट्रैन की तरह विकास करने से कोई भी नही रोक सकता।
  • थैंक्यू आर्टिकल को पढ़ने के लिये समय देने के लिये बस  मेरा मकसद आप का कुछ ध्यान इन बातो को याद दिलाने की है बस 

फिर से आप सभी को आजादी के70 साल का जश्न मुबारक हो


जय हिंद
जय भारत

टिप्पणियाँ

Most Popular

चुनाव की तैयारी 2019!

सोशल सेल्फी---- जम्बो vs चीकू

सोशल सेल्फी-- निराशा से कैसे निकले