सोशल सेल्फी-- बाबा रे बाबा (अंधभक्ति)
नमस्कार दोस्तो आज हम फिर आपके सामने लेकर आये है नया ज्वलनशील मुद्दा वो है हमारे देश के बाबा और बहुत से पीर फकीर होते है ये बाबा पर इनके कारनामे देख लेगे तो दंग रह जाएंगे। क्या यही वो बाबा है जिनको लाखो और करोड़ो भक्त पूजते है। मुझे तो आज तक नही समझ आया क्यों पूजते है क्यों इतने अंधे बन जाते है हम भारतीय एक चमत्कार देख के क्यों हम अपनी सभी परेशानियों का हल इन अनपढ़ बाबा के पास जा के ढूढ़ते है..क्यों..... पता नहीं
कभी कभी तो लगता है कि भारत जैसे विशाल देश मे बाबाओ द्वारा हम भारतीयों को उल्लू बनाने का बुफे खोल लिया हो। आओ और हम से अच्छी तरह उल्लू बनो और हम जाते भी है उल्लू बनने और खूब चढ़वा देने।और बाबाओ को टेलेंट तो देखो बड़ी ही आसानी से पैसा निकलवा भी लेते है दान धर्म की बंदूक दिखाके।
बाबा राम रहीम कांड-
आपने जैसे हाल ही मे देखा बाबा राम रहीम जैसे पाखंडी का पूरा खेला। ये खेला वो खेल पाया क्योंकि उसको उस राज्य की सरकार का पूरा समर्थन था वर्तमान ही नही उस राज्य की जो पुरानी सरकार थी उसका भी पूरा समर्थन उस पाखंडी बाबा के साथ ही था। अगर न होता तो कैसे इतना बड़ा बना राम रहीम ।
बात बहुत सरल सी है नेताओ की सत्ता मे आने के लिये जहाँ भी पैर छूने पड़े हम छुएंगे बीजेपी सरकार के कुछ नेताओं ने यही किया। बाबा के पैर छुए और बाबा को बड़ा बनाते गये जनता भी क्या करे जब सरकार ही उस ढोंगी बाबा के सामने झुकती है तो वो तो एक बेफकूफ आम जनता है।

इस राम रहीम को बड़ा बनाने मे हमारे राजनीति पार्टियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है बाबा के भक्तों का वोट पाने के लिये हमेशा पूरी पार्टी हो या सरकार उसके चरणों मे देश के संविधान से बनी सरकार को झुकाते रहे और देश के अंधभक्तो को और बढ़वा देते रहे।
बाबा राम रहीम जो इतने सालों से बचता रहा 2 लड़कियों का बलात्कार कर के उसका पूरा श्रेय इन सभी सरकारो को जाता है । 700एकड़ से ज्यादा जमीन पर पूरा अम्पायर बनाना सरकारो के बिना संभव नही था।
अंधभक्ति -- हम भारतीय बहुत ही जल्दी भावुक और बेफकूफ बनते है हम हर परेशानी का हल या तो मंदिर,मस्जिद या बाबाओ और पीरो मे देखते है ।
वो न आप को जानते है बस उल्टे सीधे हल बताते है उन सभी हल का वो बहुत पैसे लेते है और हम देते भी है अपनी खुशी से ।
वो न आप को जानते है बस उल्टे सीधे हल बताते है उन सभी हल का वो बहुत पैसे लेते है और हम देते भी है अपनी खुशी से ।
हम से ये नही होता है कि जो भी समस्या है उसको घर मे बात कर के बड़े बुजर्गो की राय से हल कर ले पर हम को तो बाहर बेफकूफ बनना ज्यादा पसंद है ।
बाबाओ का बुफे---
भारत मे तो एक बाबा गया तो दूसरा बाबा आ जाता है आसाराम कांड से भी हम 1%भी कुछ नही सीखे हम लोग ।
यहाँ तो राधे माँ की नोटंकी ज्यादा सब को अच्छी लगती है ।
हम क्यों इन बाबाओ के पास बार जाते है और क्यों इतना बड़ा उस सभी को बनाते है वो खुद को भगवान ही घोषित कर देते है और उसकी आड़ मैं ब्लैक मनी को सफेद करना सेक्स रैकिट चलाना लड़कियों तक रेप तक कर अपना बाबा गिरी बड़े ही चाव से चलाते है।

ये चला पाते है क्योंकि हम चलाने देते है उनको भगवान बना के।
बाबा राम रहीम केस से हम को सीखना होगा नही ऐसे ही बेफकूफ बनते रहेंगे।इन बाबाओ से.....
भीड़ तंत्र का प्रयोग कैसे करते है अपनी शान दिखाने के लिये कोई इन से सीख ले।
एक बाबा को बचाने के लिये लोगो का पूरा शहर को जला देना और अदालत के फैसले को न मानना बहुत दुःख की बात है हमारे देश मे अदालत ही सबसे बड़ा है उसका सम्मान होना चाहिए और उनके आदेशो का पालन भी जनता और सरकार दोनों करना चाहिये।
जय हिंद
जय भारतीय
जय भारतीय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें