सही ऑनलाइन जॉब कहाँ और कैसे खोजे



दोस्तो आज का आर्टिकल आप सभी युवा और जो बेरोजगार युवा है उनसभी के लिये है जो अपने लिये ऑनलाइन वेबसाइट पर जॉब को सर्च करते है। पर ऑनलाइन जॉब पर जॉब मिलते नही और जो जॉब के ऑफर आते भी है तो आपको जॉब देने से पहले आपसे पैसे की डिमांड करते है। कभी आपके document को वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे के डिमांड करते है तो कभी सिक्योरटी मनी के नाम पर आपसे 1500 से 3000 हजार तक की मांग करते है । और यह भी विश्वास दिलाते है कि आपकी nokari लगते ही एक माह बाद ये पैसे रिफंड हो जायेगा।
यहाँ nokari मिलती नही जेब खाली है ऊपर ये सब पैसे अलग से हम से ही मांगते है ये तो हद है....

क्या हो सावधानी -
दोस्तो जब हम ऑनलाइन जॉब को देखते है और उसको अप्लाई करते है तो ये हमारी सभी जानकारी जॉब देने वाली consultancy कम्पनी तक चली जाती है। यहाँ एक बात गौर करने वाली होती है जो जॉब हम shine. com या monstor. com या और भी कोई वहाँ साइट पर जॉब देखते है वहाँ कही कही कंपनी के जगह consultancy company  के माध्यम से जॉब ऑफर रहता है जिसको बहुत से candidate ध्यान नही देते है। जब आप जॉब को अप्लाई करते हो अपना रिज्यूम भेजते हो तो हमारी सभी जानकारी  consultancy service या कंपनी के पास पहुँच जाती है जो फिर हमको कॉल कर के जॉब के एवज मे पैसे की डिमांड करते है बस उनके पैसे निकालने का तरीका professional होता है। ऑनलाइन साइड पर लगभग सभी जॉब साइट यही काम करती है सही nokari बहुत ही कम संख्या मे सीधे मिलती है 

कौन सी जॉब  वेबसाइट है बेस्ट- 
इंटरनेट पर सीधे  जॉब दिलाने वाली साइड तो बहुत ही कम  है। पर एक साइट है जहाँ से आपको रिज्यूम डालने पर फेक जॉब कॉल नही आती है और यहाँ कंपनी खुद ही अच्छे candidate चुनती है इंटरव्यू के लिये वो वेबसाइट है nokari. com जहाँ आपके रिज्यूम के दम पर आपको nokari मिलती है।
ये भारत की no 1 जॉब सर्च वेबसाइट है। जहाँ आपको कोई कोई भी   consultancy company की कॉल नही आती है।

Nokari. com पर आपको nokari आसानी से मिले तो सबसे पहले आपको अपने nokari. com के प्रोफाइल को 100% कंप्लीट रखना होगा। अपने रिज्यूम मे अपने टेलेन्ट को सही ढंग से present करना होगा । साथ ही nokari. com पर आपको अपने प्रोफाइल को दिन मे कम से कम 3 बार जरूर अपडेट करना चाहिये।  अपने प्रोफाइल को अपडेट करने से आप nokari. com पर आपकी प्रोफाइल टॉप पर पहुच जाती है।

जहाँ से अगर कोई कंपनी अपने किसी फील्ड के लिए candidate  को खोज रहा है तो अगर आप की प्रोफाइल अपडेट है और उस फील्ड की है तो आपको nokari मिलने का चान्स बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
nokari.com पर कंपनी खुद ही अपने लिये candidate  तलाशती है । यहाँ आपको जॉब बिना पैसा लगाये मिलता है.
दोस्तों अपने resume के कवर लेटर को बहुत ही अच्छी तरह लिखे साथ ही अपने experions और key  स्किल को  एक लाइन मे समझाने का प्रयास करे। 

जय हिन्द 

टिप्पणियाँ

Most Popular

चुनाव की तैयारी 2019!

सोशल सेल्फी---- जम्बो vs चीकू

सोशल सेल्फी-- निराशा से कैसे निकले