अपने आपको positive कैसे बनाये
नमस्कार दोस्तो आज का आर्टिकल आपके लिये लोगो के विशेष डिमांड पर लेकर आया हूँ। मेरे आर्टिकल को पढ़ने वाले दर्शको ने मुझे कहा कि आपको मोटिवेशनल आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा लिखना चाहिये खास तौर पर '' हम खुद को positive कैसे बनाये रखे'' इस पर तो दोस्तो मैं अपने दोस्तों की बातों को मानते हुए आज उनके लिये ही आर्टिकल लाया हूँ
अपने आपको को positive कैसे बनाये रखे इस विषय पर ।
चलिये दोस्तो आर्टिकल शुरू करते है दोस्तो आज का दौर बहुत ही भाग दौड़ वाला हो चुका है लोगो के पास खुद के लिये समय नही बचता है आज वो इतने व्यस्त हो चुके है। चाहे वो स्टूडेंट हो उनपर पढ़ाई का बोझ फिर नम्बर लाने का बोझ फिर पढ़ाई के बाद nokari का बोझ वो शुरू से ही बोझ मे जी रहे होते है।
वैसे ही nokari पेशा को काम का बोझ और सबसे ज्यादा जो नेटवर्क मार्केटिंग मे है बोझ उनको अपने टारगेट को पूरा करने का बोझ ।क्या महिलाये ,पुरुष या बच्चे सभी पर प्रेशर बना रहता है अपने आपको साबित करने का और काम को पूरा करने का।
हम क्या करे खुद को मोटिवेट करने के लिये-
दोस्तो सबसे पहले आपको ये सोचना होगा जो आपके पास अभी तक है वो काफी है अगर आप इस सोच के साथ कुछ करते है तो आगे चल कर आप बहुत ही कामयाब तो होते ही है साथ आप हमेशा मोटीवेट रहते है।
दोस्तो कुछ पाने का लालच हमको हमेशा बेचैन बनाये रखता है साथ इस लालच से हम कभी कभी कुछ ऐसा कर गुजरते है जो हमको बाद मे सोचने को मजबूर करता है और वो सोच हमको परेशान करने लगती है और हम खुद को कभी भी मोटीवेट नही रख पाते है
दोस्तो जो भी है थोड़ा सा भी उसको इंजॉय करना चाहिये। ये कभी नही सोचना चाहिये कि और मिल जाता तो अच्छा होता ये सोच बदली होगी।तभी आप सही मायनों मे खुश रह सकते है।
खुद को पॉजिटिव रहने के बहुत से तरीके होते है पर मैं आपको दोस्तो सबसे सरल और आसान और बिल्कुल सही तरीका बता रहा हूँ खुद को सकरात्मक बनाये रखने के लिये।
जब भी नेगेटिव सोच आपके दिमाग मे घर करने लगे तो आपको अपने सबसे अच्छे पलो को याद करना चाहिये। जिस पल आप सबसे मजबूत थे सकरात्मक थे जहाँ सिर्फ आपका बोल बाला था। वो पल आपको उस नकरात्मक सोच से दूर करने मे बहुत सहयोग करेगी।
अगर आप तब भी नेगेटिव सोच को नही निकाल पा रहे तो आप अपने बचपन के दोस्त जो आपको बहुत अच्छी तरह जानते हो जो आपको हमेशा अच्छी सोच देते हो उनसे अपने दिल की बात जरूर करनी चाहिये।
चाहे वो कितनी भी दूर क्यों न हो एक बार जब आप उनसे बात करते है तो वो हर नकरात्मक चीज जो आपके दिमाग मे है वो १०० प्रतिशत निकल जाती है और एक सकारात्मक सोच आप पा सकते है
आज का युग मार्केटिंग और भागदौड़ भरा है सभी को जीतना है थोड़ी हारने की भी आदत अपने अंदर लानी चाहिये। हारने से मतलब ये नही की हमेशा हार मान के ही खुश रहो ''नही'' मेरा कहने का मतलब ये है की अपनी हर हार को खुशी -खुशी स्वीकार करो और हर हार से कुछ न कुछ सीखो और फिर उस कमी को दूर कर फिर खड़े हो देखियेगा आप कभी हारोगे नही आगे चल कर अगर हारे तो भी आप पॉजिटिव ही रहेगे आपको पता रहेगा की अगली जीत सिर्फ आपकी ही होगी क्योकि शेर भी शिकार के लिये कुछ कदम पीछे लेता है और जब वो अपने शिकार पर झपटा मरता है तो शिकार चाहे कितना भी तेज हो उसको शिकार होना ही पड़ता है शेर का। बस आप भी कुछ यही समझिये अपने लिये।
दोस्तों हमेशा अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करना चाहिये अगर आप अपने काम को लेकर ईमानदार है तो आप कभी भी negative नही होंगे।हमेशा अपने अच्छे पलो को याद रखे आप हमेशा मोटीवेट रहेगे।
दोस्तों अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर जरूर करियेगा हम आपके लिये और भी बेहतर और अच्छे नये टॉपिक पर ऐसे ही आर्टिकल आपके लिये लाते रहेगे।
जय हिन्द
जय भारतीय
BOOK MY SHOW- TIGER ZINDA HAI BOOK TICKET HERE
MYNTRA END OF SESSION SEALS
SHOPCLUES- DEALS OF THE DAY OFFER
(Pack of 2) Sandisk 16 GB memory drive (MRP-794) OFFER
AMAZON FASHION end of session offer

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें