तैयारी चुनाव की 2019 - पार्ट-2

नमस्कार दोस्तो चुनाव की तैयारी 2019 श्रखला के नये अंक मे हम फिर आपके साथ चुनाव की चर्चा लेकर फिर हाजिर हुआ हूं। चलिये चर्चा शुरू करते है। चुनाव का त्यौहार आने वाला है ये त्यौहार बहुत बड़ा होता है क्योंकि यह त्यौहार 5 साल बाद आता है "आम चुनाव"  जो भारत की जनता को कुछ समय के लिये खास बना देती है। हम अपने पिछले आर्टिकल पर बात चुके है कि चुनाव एक पार्टी Vs सभी विपक्ष पार्टियों के बीच एक अनोखा चुनाव का युद्ध होगा। मैं आप सभी को कुछ याद दिलाना चाहता हूँ कि जब हम अपने बचपन मे जाते है तो हमको एक बात याद आती है जो हम सभी ने अपनी किताबो मे पढ़ी थी वो थी   "चाणक्य नीति"   चाणक्य नीति कहती है कि अगर सभी विपक्ष एक साथ मिल जाये तो समझ लेना चाहिये हमारा राजा अच्छा है। ऐसा कुछ फिल्मों मे भी हम देखते आ रहे है एक मूवी थी "नायक"जहाँ सभी विरोधी पार्टिया हीरो के अच्छे कामो से तंग आकर एक हो जाती है। ये सब बातें मे इस लिये आपके सामने रख रहा हूँ कि ये सब कुछ बचपन से जवानी तक देख और सुन रहे है। इसका प्रभाव हम सभी के दिमाग पर रहता है। साथ ही इसका प्रभाव जरूर इस बार 2019 चुनाव पर पड़ेगा।। क्योंकि ये सभी चीज़े हमे मीडिया हो या सोशल मीडिया के माध्यम से बार - बार दिखाया , दोहराया और बताई भी जाएगी। चाहे कितना भी अच्छा विपछ गठबंधन क्यों न हो पर वोट करते हुऐ हमे "चाण्क्य नीति" की बाते जरूर ध्यान आयेगी। भारत के लोगो के दिमाग मे एक बात जरूर रहेगा कि अगर गठबन्धन की सरकार बन गयी तो कौन होगा? प्रधानमंत्री दूसरी बात ये दिमाग मे रहेगा कि अगर गठबंधन का प्रधानमंत्री कोई कड़ा फैसला लेताहै तो क्या सभी दल एक मत रहेंगे। गठबंधन सरकार मे क्या कोई दल अपनी बात मनवाने को ब्लैकमेल की राजनीति नही करेगा। तीसरी बात ये दिमाग मे रहेगी कि क्या गठबंधन सरकार देश हित को तवज्जो देगी की समय आने पर वोट बैंक हित देखेगी। ये सभी प्रश्नों के उत्तर महा गठबंधन वाली पार्टी को ढूंढ कर भारत की जनता को बताना होगा। क्योंकि वोट देते हुए सभी भारतीयों के दिमाग मे ये प्रश्न जरूर रहेगा। जिसका हल महा गठबन्धन सरकार को ढूंढना होगा। समझौता पार्टी vs एक पार्टी के बीच टक्कर होगी 2019 कि आम चुनाव मे और यही सोच कर भारत के लोग वोट भी करेंगे। कुछ बाते अब अगले अंक करते है प्रतीक्षा करिये। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

Most Popular

चुनाव की तैयारी 2019!

सोशल सेल्फी---- जम्बो vs चीकू

सोशल सेल्फी-- निराशा से कैसे निकले